Wednesday, October 21st, 2026

रेणु को पहली नजर में दिल दे बैठे थे शाहनवाज हुसैन

पटना
आखिरकार लंबी जदोजहद के बाद आज बिहार में सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। मंगलवार को नीतीश सरकार में 17 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिसमें भाजपा के 9 और जदयू के 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इन 17 मंत्रियों में सबसे चर्चित नाम रहा भाजपा एमएलसी शाहनवाज हुसैन का, जिन्होंने आज उर्दू भाषा में शपथ ली। मालूम हो कि शाहनवाज हुसैन को लोग मृदभाषी और चतुर नेता के रूप में पहचानते हैं।
 
हर टीबी डिबेट पर मध्यम आवाज में मुस्कुराते हुए विरोधियों को चुप करा देने वाले शाहनवाज हुसैन ने जैसे ही आज शपथ ली, वैसे ही सोशल मीडिया पर वो लोगों के बीच काफी चर्चित हो गए। लोग उनकी पर्सनल लाइफ, परिवार और करियर के बारे में चर्चा करने लगे और देखते ही देखते शाहनवाज हुसैन ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगे। आपको बता दें कि शाहनवाज हुसैन की पत्नी रेणु हिंदू हैं, जिनसे शाहनवाज हुसैन ने प्रेम विवाह किया है, जिसे करने के लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े थे, चलिए विस्तार से जानते हैं इनकी अजब प्रेम की गजब कहानी को, जो किसी भी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।
  
आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल शाहनवाज हुसैन और रेणु की प्रेम कहानी साल 1986 में तब शुरू हुई जब शाहनवाज दिल्ली स्थित पूसा एग्रीकल्चर कॉलेज के ग्रेजुएशन थर्डईयर में थे और रेणु उसी कॉलेज में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर रही थीं। शाहनवाज हुसैन को पहली ही नजर में रेणु पसंद आ गई थीं। वो उसी बस में यात्रा करने लगे जिससे रेणु आया-जाया करती थीं। अक्सर ये बसें काफी भरी हुई रहती थीं और लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती थी। बावजूद इसके हुसैन, रेणु की एक झलक पाने के लिए उन बसों में यात्रा करते थे।
 
लेकिन एक दिन शाहनवाज हुसैन को उस बस में सीट मिल गई और संयोग से उस वक्त उनकी बगल वाली सीट भी खाली थी। उस वक्त बसों में महिलाएं एक तरफ और पुरुष एक तरफ बैठा करते थे। ऐसे में शाहनवाज ने हिम्मत करके रेणु को अपने बगल बैठने का ऑफर किया, जिसे रेणु ने मान लिया और फिर यहीं से दोनों की बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। बस में साथ आते-जाते वो दोनों कब एक-दूसरे के करीब आ गए किसी को पता ही नहीं चला, हालांकि प्यार का एहसास शाहनवाज हुसैन को पहले हुआ था और वो रेणु से अपने दिल की बात बताने के लिए बहाने खोजने लगे, आखिरकार रेणु के जन्मदिन पर शाहनवाज हुसैन ने उन्हें ग्रीटिंग्स कार्ड के जरिए अपने दिल का हाल बयां कर दिया लेकिन रेणु ने हां नहीं की लेकिन शाहनवाज हुसैन ने हार नहीं मानी।

 

#रेणु

Source : Agency

पाठको की राय